कर्क जातकों के परिवार में माहौल रहेगा खुशनुमा, तुला का बीतेगा अच्छा दिन

आज का राशिफल
दिनांक 12 अक्टूबर, सोमवार

मेष राशि: चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास पूरी तरह सफल होंगे। धन लाभ के योग हैं।
वृषभ राशि: आज विष्कुंभ योग के प्रभाव से आपके जरूरी काम समय पर निपटेंगे। त्योहारी सीजन में आमदनी अच्छी रहेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी, निवेश से लाभ मिलेगा, हालांकि अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि: जीवन में दीर्घकालीन मुनाफे की नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। किसी भी तरह की जल्दबाजी या विवाद से दूर रहें, धैर्य से काम लें।
कर्क राशि: परिवार का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर-परिवार या किसी बड़े आयोजन में आ रही पुरानी बाधाएं आज दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि: आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें और अपने खर्चों को नियंत्रित रखें। सोच-समझकर कदम उठाने से सफलता मिलेगी।
कन्या राशि: सरकारी टैक्स या किसी पुराने कानूनी विवाद से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और कामकाज में राहत महसूस होगी।
तुला राशि: व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। बेवजह की उलझनों और धन से जुड़े मामलों में फंसने से बचें। शांति से दिन व्यतीत करें।
वृश्चिक राशि: आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। बिना वजह के धन खर्च से बचें और अनावश्यक उलझनों में पढऩे से खुद को दूर रखें।
धनु राशि: शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। करियर में आगे बढऩे के नए रास्ते खुलेंगे और प्रमोशन या तरक्की के योग बन रहे हैं।
मकर राशि: आपकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता में निखार आएगा। आपकी की गई कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि: मशीनरी, तकनीक, तकनीकी उपकरण या इंपोर्ट-एक्सपोर्ट आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। नए और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।
मीन राशि: मानसिक शांति बनी रहेगी। व्यापार में धन से जुड़ी कुछ छोटी-मोटी कठिनाइयां आ सकती हैं, इसलिए सोच-विचार कर ही कोई बड़ा निर्णय लें।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 789234