आज का राशिफल
दिनांक 10 नवंबर, मंगलवार
मेष राशि: आज आप ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे, लेकिन चंद्रमा की स्थिति के कारण मन में थोड़ी बेचैनी या अचानक गुस्सा आ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बातचीत में संयम रखें।
वृषभ राशि: जीवनसाथी और व्यावसायिक साझेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी और पुराने अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। वित्तीय मामलों में दिन आपके पक्ष में रह सकता है।
मिथुन राशि: दफ्तर और कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए चुपचाप अपने काम पर ध्यान दें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक व सामाजिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि: प्रेम संबंधों में गहराई आएगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर शक या ईष्र्या से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं।
सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और प्रबंधन के क्षेत्र में सराहना मिलेगी। हालांकि पारिवारिक मामलों या किसी नई शुरुआत में जल्दबाजी करने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।
कन्या राशि: मानसिक शांति और घरेलू सुख में वृद्धि होगी। व्यापार और कारोबार से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। मित्रों और सहकर्मियों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
तुला राशि: धन संग्रह और आर्थिक मामलों के लिहाज से दिन बहुत बढय़िा है। पैतृक कार्यों में तेजी आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पूंजीगत लाभ के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आज आप जोश और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। समाज में मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबी अवधि की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं।
धनु राशि: नौकरी और कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि आय के मुकाबले खर्च थोड़ा अधिक हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
मकर राशि: आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। व्यापार के विस्तार से जुड़े प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ राशि: चुनौतियों के बावजूद आपको अपने क्षेत्र में बड़ी सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सहकर्मियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।
मीन राशि: वित्तीय योजनाओं को मजबूती मिलेगी और नए अनुबंधों से लाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में समझदारी से काम लें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 075126


