आज का राशिफल
दिनांक 5 अक्टूबर, सोमवार
मेष राशि: कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी विकार या पीड़ा रहने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में नुकसान या प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि: कुछ नए कार्यों में अच्छी गति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। किसी रिश्तेदार या संबंधी के सहयोग से जीत मिलेगी। किसी मांगलिक या सम्मान समारोह में सम्मानित होने का योग है।
मिथुन राशि: नवीन कार्यों की ओर प्रवृत्ति और रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि: भाग्योन्नति के सहायक अवसर प्राप्त होंगे। यात्राओं या किसी नई योजना के माध्यम से लाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।
सिंह राशि: चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में खर्च बढ़ सकता है। व्यापार और कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी।
कन्या राशि: नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार और कारोबार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
तुला राशि: आप परिवार के सहयोग और देखभाल के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि: पति-पत्नी के संबंध अत्यंत मधुर और उत्तम रहेंगे। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों को उन्नति और पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
धनु राशि: समय चुनौतियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। व्यापार सामान्य गति से ठीक-ठाक चलेगा।
मकर राशि: आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। नए और प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होगा। जनसेवा या सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि: उत्तम सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। भोग-विलास और मनोरंजन पर अधिक खर्च हो सकता है। जीवनसंगिनी या स्त्री पक्ष से प्रेम और सहयोग मिलेगा।
मीन राशि: पुराना कोई रोग पुन: उभर सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक खींचतान या कशमकश बनी रह सकती है।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 012567


