सिंह जातकों के काम की होगी तारीफ, तुला को होगा आर्थिक लाभ

आज का राशिफल
दिनांक 9 अक्टूबर, शुक्रवार

मेष: परिवार से जुड़े सभी अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी और आपके काम में तेजी आएगी।
वृषभ: लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें और बातचीत में सौम्यता बनाए रखें।
मिथुन: अतिरिक्त धन लाभ होने के सुंदर योग बन रहे हैं। मन में चल रही अत्यधिक चिंता और नकारात्मक विचारों से बचें, धैर्य बनाए रखें।
कर्क: करियर में लाभप्रद और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।
सिंह: आपकी कार्यकुशलता और कुशल नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। किसी पुरानी या बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है।
कन्या: दूसरों के मामलों में बेवजह उलझने से बचें। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
तुला: आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा। वित्तीय मामलों और बजट को व्यवस्थित करने के लिए आज का दिन बेहद उपयोगी है।
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा, जिससे मन शांत और संतुष्ट रहेगा। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।
धनु: परिवार के सहयोग से सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करेंय सतर्क रहें।
मकर: मानसिक शांति पाने के प्रयास सफल होंगे। कठिन परिस्थितियों में संयम और धैर्य रखना ही आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा।
कुंभ: पारिवारिक मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। लव लाइफ और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है।
मीन: सेहत अच्छी रहने से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 156904