वृषभ के जातकों को आज रियल स्टेट कारोबार में मिलेगी सफलता, कर्क का भी अच्छा दिन

आज का राशिफल
दिनांक 11 अक्टूबर, रविवार

मेष राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता-पिता का विशेष सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और जमीन-जायदाद के सुख में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि: जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और प्रोत्साहन बना रहेगा। रियल एस्टेट के मामलों में अधिक सक्रियता और सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में संतोष और प्रसन्नता का अनुभव होगा। समय की पाबंदी और लगन से आपको बड़ा मुकाम मिल सकता है। परिवार के साथ अपने विचार साझा करें।

मिथुन राशि: मां शैलपुत्री की कृपा से जीवन में संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वित्तीय मामलों में नए अवसर प्रगति दिला सकते हैं और धन योग प्रबल बन रहे हैं।

कर्क राशि: परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त से फायदा हो सकता है।

सिंह राशि: आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास खुलकर सामने आएगा। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है।

कन्या राशि: व्यायाम और ध्यान से मानसिक शांति बनी रहेगी और जीवन में एक नई ऊर्जा आएगी। हालांकि आर्थिक मामलों में बोझ थोड़ा ज्यादा रह सकता है।

तुला राशि: कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी। सहकर्मियों और मित्रों का सहयोग मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि: आर्थिक मामलों में सूझ-बूझ से निर्णय लें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, मेहनत का पूरा फल अवश्य मिलेगा।

धनु राशि: कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, खान-पान का ध्यान रखें।

मकर राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम बेहतर होगा। सहकर्मियों और अधिकारियों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि: व्यापार या नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। नए लोगों से संपर्क भविष्य में बड़ा लाभ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि: धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी और किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 123768