ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री, श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
मेष राशि: मित्रों की सलाह आपके लिए कारगर और कामयाब सिद्ध होगी। सुख-सुविधाओं और भौतिक साधनों पर बड़ा खर्च होने की संभावना है।
वृषभ राशि: आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल होगी। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि: आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नए रिश्तों की शुरुआत होने के योग हैं तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि: उच्च शिक्षा में आ रही रुकावटें दूर होंगी। निर्माण कार्यों या उच्च पदों से जुड़े कामों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी।
सिंह राशि: सामाजिक कार्यक्रमों से जुडऩे का अवसर मिलेगा, जहां नए और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है।
कन्या राशि: राजनीतिक मामलों में कुछ अड़चनें या रुकावटें आ सकती हैं। विवादों से बचने और मामलों को टालने की कोशिश करें।
तुला राशि: परिवार को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। काम में लापरवाही से नुकसान की आशंका है, इसलिए शांति और धैर्य से कार्य करें।
वृश्चिक राशि: नौकरी व सर्विस में पदोन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी और परिवार में मांगलिक व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे।
धनु राशि: मन मौजी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें, लाभ होगा।
मकर राशि: धार्मिक कार्यों पर धन का व्यय हो सकता है। परिवार में मांगलिक माहौल रहेगा। माता-पिता की सलाह लेकर ही कोई नया काम शुरू करें।
कुंभ राशि: कानूनी मामले सुलझेंगे। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। अधिकारियों से भेंट होगी तथा नए मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मीन राशि: मन में किसी भी तरह की दुविधा से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों की सलाह मानें, नई योजनाओं को पूरा करने के लिए भागदौड़ बनी रहेगी।
आज के शुभांक: 567012


