आज का राशिफल
दिनांक 30 अक्टूबर, शुक्रवार
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
वृषभ राशि: व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा मुनाफा हो सकता है। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें, विशेषकर खान-पान का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और शाम को किसी सरप्राइज की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
कर्क राशि: आज आपके मन में थोड़ा असमंजस या तनाव रह सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। घर के बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
सिंह राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे।
कन्या राशि: आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। निवेश से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि: रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी करीबी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज आपको मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय निकालने की जरूरत है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी, जिसका परिणाम भविष्य में मिलेगा।
धनु राशि: धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। दोस्तों के साथ पिकनिक या घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सेहत उत्तम बनी रहेगी।
मकर राशि: व्यापारिक मामलों में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी की सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रचनात्मक सोच से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
मीन राशि: करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। निवेश से जुड़े मामलों में फायदा होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 257610


