आज का राशिफल
दिनांक 18 अक्टूबर, रविवार
मेष राशि: आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ या बुजुर्ग की सलाह से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें।
उपाय: मां महागौरी को नारियल अर्पित करें।
वृषभ राशि: सेहत के प्रति आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खान-पान का ध्यान रखें। पुराने किसी कर्ज या पैसों के लेन-देन को लेकर आज चर्चा करने से बचें। व्यापार की स्थिति सामान्य और संतोषजनक रहेगी।
उपाय: गाय को आटे की लोई खिलाएं।
मिथुन राशि: शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार और नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि अपने गुस्से और वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
उपाय: तुलसी जी को जल दें और दीपक जलाएं।
कर्क राशि: घर-परिवार में सुखद और खुशनुमा माहौल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलने से आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है।
उपाय: पिता या घर के बड़े बुजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद लें।
सिंह राशि: मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन अपनी चंचलता और आक्रामकता पर काबू रखें। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए समझदारी से काम लें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि: सरकारी क्षेत्र से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी समझदारी दिखाने की जरूरत है।
उपाय: शनिदेव का स्मरण और प्रणाम करें।
तुला राशि: आज आपकी राशि में तीन बड़े ग्रहों का संयोग है, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। हालांकि अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान या तापमान में वृद्धि हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुरानी अटी हुई रकम मिल सकती है। यात्रा का योग बन रहा है जो कि फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ हंर्सी-खुशी समय बीतेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को प्रणाम करें और पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि: आज खर्चों की अधिकता थोड़ी बढ़ सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। मन में किसी बात को लेकर अज्ञात चिंता रह सकती है। हालांकि प्रेम संबंध और व्यापारिक गतिविधियों में स्थिति लगातार अच्छी बनी रहेगी।
उपाय: तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए किसी मील के पत्थर जैसा साबित हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी और फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ ऑफिस का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय: गणेश जी को प्रणाम करें।
मीन राशि: व्यापारिक मामलों में प्रगति होगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। सरकारी तंत्र से जुड़े कार्यों में थोड़ा ऐहतियात बरतें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय: मंदिर में पीले रंग की वस्तु का दान करें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 385904


