मेष जातकों के काम की होगी तारीफ, सिंह जातकों को मिलेगा मान-सम्मान

आज का राशिफल
दिनांक 1 नवंबर, रविवार

मेष: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खान-पान का ध्यान रखें।

वृषभ: आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बिजनेस में नया निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। मित्रों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। मानसिक शांति के लिए योग और मेडिटेशन करें।

कर्क: ऑफिस में बेवजह की बहस से दूर रहें। अपने काम पर फोकस करें। व्यापारियों को मध्यम लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। खान-पान में लापरवाही न बरतें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

सिंह: नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। कारोबारियों के लिए दिन मुनाफे वाला रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।

कन्या: सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों का समर्थन आपको आगे बढ़ाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से दिन उत्तम है।

तुला: साझेदारी के काम में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक: आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे। बिजनेस में विस्तार के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु: रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें, लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर: संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैंए तो आज का दिन शुभ है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, आराम करें।

कुंभ: संवाद कौशल से आप बड़े से बड़ा काम आसानी से करवा लेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आप तरोताजा महसूस करेंगे।

मीन: आज धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। निवेश से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर या बदलाव के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें ताकि मौसमी बीमारियों से बचाव हो सके।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 216378