मंडी टंकी की पाइपलाइन खराब होने से तीन दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति

सीहोर। मंडी क्षेत्र में स्थित मंडी टंकी की पाइप लाइन खराब हो जाने के कारण क्षेत्र में आगामी तीन दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। पाइपलाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होगी। नगर पालिका द्वारा समस्या के समाधान के लिए आवश्यक सुधार कार्य किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।
जानकारी देते हुए नगर पालिका के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विजय कोहली ने बताया कि मंडी टंकी की पाइपलाइन खराब हो जाने के कारण जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है। पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कार्य किया जाना हैए जिसके चलते मंडी क्षेत्र में तीन दिन तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
नपा के सहायक इंजीनियर विजय कोहली ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जलापूर्ति बाधित रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए नागरिक पानी का आवश्यक भंडारण कर लें तथा पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक और जरूरत के अनुसार करें, ताकि इस अवधि में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि नगर पालिका का प्रयास रहेगा कि पाइपलाइन सुधार कार्य को आवश्यकतानुसार जल्द पूरा कर जलापूर्ति व्यवस्था को पुन: सुचारू किया जाए। नागरिकों से भी सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।
नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि आगामी तीन दिनों तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की स्थिति को देखते हुए पहले से ही आवश्यक व्यवस्था कर लें तथा पानी की बर्बादी न करें। पाइपलाइन सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।