आज का राशिफल
दिनांक 6 नवंबर, शुक्रवार
मेष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धनतेरस पर खरीदारी के योग हैं, लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: किसी मंदिर में मिश्री दान करें या मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।
वृषभ राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में सामान्य से अधिक मुनाफा हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। खानपान में थोड़ा संयम बरतें।
उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल या गुलाब का फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि: घर की साफ सफाई और दिवाली की तैयारियों में दिन बीतेगा। प्रेम प्रसंग और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। हालांकि किसी भी बड़े ऑनलाइन ऑर्डर या कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें।
उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं।
कर्क राशि: मोलभाव करने की आपकी कला आज काम आएगी, जिससे खरीदारी में लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें और अनजान ऑफर्स के झांसे में न आएं। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है।
उपाय: भगवान विष्णु की आरती करें।
सिंह राशि: धन और करियर के लिहाज से आज के संकेत बहुत अच्छे हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। अपने क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है।
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।
कन्या राशि: चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आपके प्रयास सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और करियर में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। निवेश के मामलों में जल्दबाजी करने से बचें।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
तुला राशि: वित्तीय मामलों में विशेष सजगता बरतने की जरूरत है। अपने बजट पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को फल दान करें।
वृश्चिक राशि: आज आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। अपनी वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
उपाय: किसी गरीब को गुड़ का दान करें।
धनु राशि: समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आलस्य से दूर रहें।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करें।
मकर राशि: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। वेतन में वृद्धि या प्रमोशन की संभावना बन सकती है। संकोच छोडक़र आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
कुंभ राशि: दिन काफी सुखद और उत्तम रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आपका योगदान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कामकाज में किसी भी तरह की जल्दबाजी दिखाने से बचें।
उपाय: गरीब और असहाय लोगों की मदद करें।
मीन राशि: दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज आसानी से पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। छात्र वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय: मंदिर में पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 123678


