वृषभ जातकों को आज व्यापार में मिलेगी तरक्की, कर्क के लिए निवेश का शुभ समय

आज का राशिफल
दिनांक: 8 अक्टूबर, गुरुवार

मेष: धन प्राप्ति और दाम्पत्य जीवन के लिए दिन सुखद रहेगा। क्रोध एवं पारिवारिक विवादों से बचें और घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
वृषभ: व्यापार में चमक और तरक्की होगी। तकनीकी उपकरणों का प्रयोग करते समय सावधानी रखें और अकारण तनाव लेने से बचें।
मिथुन: आय के स्रोत मजबूत होंगे। नौकरी और कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें, आपको अवश्य लाभ प्राप्त होगा।
कर्क: निवेश के लिए समय शुभ है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, किसी भी निर्णय में जल्दबाजी या टालमटोल करने से बचें।
सिंह: ऊर्जा और धन में वृद्धि होगी। अपनी वाणी में कठोरता लाने से बचें और सभी कार्यों को शांतिपूर्वक पूरा करें।
कन्या: रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। गुप्त शत्रुओं तथा नकारात्मक विचारों से सतर्क और सावधान रहें।
तुला: पुरानी उलझनें सुलझेंगी और संतान पक्ष से सफलता की खबर मिलेगी। निराशाजनक विचारों से दूर रहें और किसी विवाद में न पड़ें।
वृश्चिक: धन लाभ के साथ-साथ सेहत में सुधार होगा। सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा तथा अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
धनु: भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है। हालांकि जल्दबाजी में आकर कोई भी नया निर्णय लेने से बचें।
मकर: चिंताएं दूर होंगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, फिलहाल नौकरी बदलने का विचार टालें और मन में शांति बनाए रखें।
कुंभ: आपकी योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य और तकनीकी उपकरणों का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक एवं दिखावे के कार्यों में धन खर्च हो सकता है।
मीन: कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। अपने स्वभाव में सहनशीलता बनाए रखें, व्यर्थ के विवादों से बचें। वैभव और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च अधिक हो सकता है।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 489035