आज का राशिफल
दिनांक 16 अक्टूबर, शुक्रवार
मेष: आज कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें।
शुभ रंग: लाल
वृषभ: आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पैरों में दर्द या थकान की शिकायत हो सकती है। आराम करें।
शुभ रंग: सफेद
मिथुन: दिन आपके पक्ष में रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बिजनेस करने वालों को अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों का आना-जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग: हरा
कर्क: कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप सभी जिम्मेदारियां अच्छे से निभा लेंगे। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सर्दी-जुकाम या मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
सिंह: आज का दिन आपके आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में आर्थिक मुनाफा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगेए सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या: ऑफिस में किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है। व्यापारियों को अपने विरोधियों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पेट से जुड़ी हल्की-फुल्की समस्या हो सकती है, हल्का भोजन लें।
शुभ रंग: नीला
तुला: आज कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। पार्टनरशिप के बिजनेस में पारदर्शिता बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। समझदारी से काम लें और बात को आगे न बढ़ाएं। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लें।
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। घर का वातावरण सुखद रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है, पानी अधिक पिएं।
शुभ रंग: मैरून
धनु: रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत फदायी रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सेहत दुरुस्त रहेगीए मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
मकर: आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिन शुभ है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको संबल देगा। जोड़ों में दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है, ठंडी चीजों से परहेज करें।
शुभ रंग: सलेम
कुंभ: आपकी संवाद शैली बोलचाल का तरीका लोगों को आकर्षित करेगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। यात्रा के योग हैं। मित्रों और सगे-सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है। मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
मीन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। परिवार के साथ डिनर या बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें, आलस्य से दूर रहें।
शुभ रंग: पीला
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 612738


