तीर्थयात्रियों की सेवा हमारा सौभाग्य: प्रिंस राठौर

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.60095257, 0.38440466);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 124.757935;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 47;zeissColor: bright;

सीहोर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से पवित्र नगरी वाराणसी की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक आनंद का अनुपम अवसर है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का सम्मान करना भी है।
यह बात नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय कही। मंगलवार को जिले के वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा के लिए वाराणसी काशी के लिए रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिला। रवाना होने से पूर्व सभी तीर्थयात्रियों ने यात्रा की सफलताए सुरक्षा और सुखद अनुभव की कामना की।
सीहोर नगर से 21 और जिले से 196 श्रद्धालु शामिल
वाराणसी के लिए रवाना हुई इस विशेष यात्रा में सीहोर नगर पालिका क्षेत्र से 21 श्रद्धालु शामिल हुए हैं, जबकि पूरे जिले से कुल 196 तीर्थयात्रियों को इस यात्रा का लाभ मिला है। योजना के तहत सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के रहने, खाने और आवागमन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।
सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रदेश सरकार की एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण पहल है। इसके जरिए ऐसे बुजुर्गों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर मिल पा रहा है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से स्वयं यात्रा करने में असमर्थ थे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय यात्रा की कामना की और कहा कि सभी बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर नई आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ लौटें।
पार्षदों व कर्मचारियों ने किया स्वागत
तीर्थयात्रियों के रवानगी के अवसर पर नगर पालिका परिसर में उत्सवी माहौल रहा। इस मौके पर नगर पालिका के सभी पार्षदगण और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने फूल मालाएं पहनाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।