आज का राशिफल
दिनांक 8 नवंबर, रविवार
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुले प्रभाव लेकर आया है। सप्तम भाव में बन रहे शुभ योगों के कारण करियर और कारोबार में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक से बचें।
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
वृषभ राशि: शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें, विशेषकर खान-पान और दीपोत्सव के दौरान सावधानी बरतें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय: तांबे की वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि: बुध और सूर्य के मिलन से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार और सगे-संबंधियों के साथ बेहतरीन समय बीतेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें तथा बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान दें।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
कर्क राशि: त्रिग्रह योग के प्रभाव से आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, लेकिन अचानक कुछ घरेलू खर्च सामने आ सकते हैं। मन की चंचलता पर काबू रखें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि: धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी गहरी रुचि रहेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कामों में हाथ बंटाएंगे, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु खान-पान में संयम रखना जरूरी है।
उपाय: कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप करें।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। परिवार की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट या शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ और वाहन सुख के योग बन रहे हैं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
तुला राशि: आपके लग्न में अमावस्या व ग्रहों की स्थिति के कारण ऊर्जा में उतार-चढ़ाव आ सकता है, परंतु पूर्व में किए गए कार्यों के लिए आपको प्रोत्साहन और सम्मान मिलने की पूरी संभावना है। भावुकता से बचें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
उपाय: राधा-कृपा कटाक्ष स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक राशि: आज का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है। यात्रा या घरेलू जरूरतों पर बजट से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद संभव है, अत: आवेश में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि: आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा तथा घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
मकर राशि: सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। हालांकि नया निवेश करने से अभी बचना चाहिए। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं।
कुंभ राशि: आज का दिन सावधानी बरतने का है। कोर्ट-कचहरी या पुराने विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। व्यापार में बड़ा जोखिम उठाने से बचें। वाणी पर संयम रखें और क्रोध पर काबू रखें।
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि: व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। मित्रों और रिश्तेदारों का आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक या धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
उपाय: गरीबों को अन्न या मिठाई का दान करें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 125684


