कर्क जातकों को मिलेगा परिवार का सहयोग, तुला जातकों के उधार दिए धन की होगी वापसी

आज का राशिफल
दिनांक 25 नवंबर, बुधवार

मेष राशि: बुद्धि और धैर्य से काम पूरे होंगे। दोपहर तक शुभ समाचार मिल सकता है और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, बस वाणी और खर्च पर संयम रखें।

वृषभ राशि: उच्च के चंद्रमा के प्रभाव से आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ेगी। व्यापार विस्तार, मान-सम्मान और आर्थिक योजनाओं के लिए दिन लाभदायक है।

मिथुन राशि: बुध-शुक्र की युति से पढ़ाई, संवाद और रचनात्मक कामों में लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने और अनावश्यक खर्च से बचें।

कर्क राशि: आय की स्थिति मजबूत हो सकती है और बड़ों व परिवार का सहयोग मिलेगा। सुनी-सुनाई बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें और यात्रा में सावधानी रखें।

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र और प्रबंधन में प्रभाव व सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि और इंटरव्यू या सरकारी-व्यावसायिक कामों में सफलता के संकेत हैं।

कन्या राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और करियर से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। टीमवर्क, यात्रा और दीर्घकालिक योजनाओं के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि: नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और उधार दिए धन की वापसी या आर्थिक लाभ की उम्मीद बन सकती है। विवादों, लेन-देन में लापरवाही और सेहत के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि: पुराने रुके कामों में गति आएगी और परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। बातचीत में नरमी रखें ताकि जीवनसाथी या करीबियों के साथ तकरार न हो।

धनु राशि: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद और आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए योजना बनाकर चलें और जोखिम भरे निवेश से बचें।

मकर राशि: साझेदारी के कार्यों, अध्ययन और करियर में प्रगति के योग हैं। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें और जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।

कुंभ राशि: मेहनत और अनुशासन से काम बनेंगे। भूमि, वाहन या नए अवसरों से जुड़ा योग बन सकता है। मौसमी सेहत का ध्यान रखें और बकाया काम निपटाने पर फोकस करें।

मीन राशि: रचनात्मकता, नई डील या परामर्श से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। बड़े आर्थिक या प्रॉपर्टी के फैसलों में सतर्क रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 061572