#Sehore, सीहोर। बुधवार को द्वादशी के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जसपाल अरोरा ने प्रसिद्ध श्री चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए।
इस दौरान उनकी बिटिया जसकीरत अरोरा भी साथ मौजूद रहीं। दोनों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव से भगवान श्री गणेश सहित माता रिद्धि-सिद्धि की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद जसपाल अरोरा ने मंदिर में मत्था टेककर जिले के सभी नागरिकों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री चिंतामन गणेश जी अपने सभी भक्तों की चिंताओं को हरने वाले हैं। बप्पा के दर्शन मात्र से ही मन को असीम शांति मिलती है और उन्हीं की कृपा व आशीर्वाद से जीवन के सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी भाजपा नेता जसपाल अरोरा से मुलाकात और चर्चा की।


