भाजपा सरकार के संरक्षण में सौरभ शर्मा को मिली जमानत पर कांग्रेस ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन
सीहोर। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को जमानत मिलने का कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध कर रही है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की उपस्थिति में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में बहुचर्चित परिवहन घोटाले का सरगना भ्रष्टाचारी सौरभ शर्मा को विगत् दिनों जमानत दिए जाने के विरोध में कोतवाली चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के विरोध में गगन भेदी नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। निशांत वर्मा ने कहा कि सौरभ शर्मा की ज़मानत भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार को संरक्षित करने की राजनीति को उजागर करती हैं। इस मौके पर उपस्थित मीडिया को जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि भाजपा के भ्रष्टाचार के विरोध प्रदर्शन से जब-जब भाजपा प्रदेश सरकार डरती है तब-तब पुलिस प्रशासन को आगे करती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, जिसका जीता जागता उदाहरण भाजपा से संरक्षण प्राप्त भ्रष्टाचारी सौरभ शर्मा को बचाना है, हम ऐसा होने नही देगें इसके लिये हमें चाहे जो भी करना पड़े कांग्रेस की जंग भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी। कांग्रेस जनों ने मांग की है कि सौरभ शर्मा मामले की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में हो।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, सुनील दुबे, डॉ.अनीस खान, ओम बाबा राठौर, जसवीर सिंह खनूजा, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, पंकज शर्मा, कपिल गौर, जय सिंह भारती, चीनू ठाकुर, आसिफ अंसारी, सईदलाल मंसूरी, लखन मेवाड़ा, राहुल ठाकुर, विनीत गोयल, मनीष मेवाड़ा, पियूष मालवीय, गजरात परमार, तनिष्क त्यागी, यश यादव, अभिषेक लोधी, आशीष कौशल, अजय मेवाड़ा, शुभम त्यागी, विजय वर्के, राहुल गोस्वामी, दिग्विजय सिंह, अभिषेक लोधी, विमल परमार सहित ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।