सीहोर। कंचन विहार विश्वनाथ पुरी कॉलोनी क्षेत्र वासियों के द्वारा आयोजित नो दिवसीय संगीतमय राम कथा में गुरुवार की रात विधायक सुदेश राय सम्मिलित हुए।
संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित हो रही श्री राम कथा के वाचक संत श्री उद्धव दास जी महाराज को फूल माला पहनाकर श्रीफल शॉल भेंट कर विधायक सुदेश राय ने संत श्री का आशीर्वाद लिया। संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने विधायक सुदेश राय का स्वागत किया।
स्वागत के प्रति उत्तर में विधायक सुदेश राय ने राम कथा के मंच से कहा कि राम कथा संकट और कष्ट को दूर करती है। रामचरितमानस की चौपाइयां हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। सनातन धर्म के नागरिकों की जागरूकता के लिए शहर में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए।
विधायक सुदेश राय के साथ पूर्व भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सीताराम यादव और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संदीप प्रजापति के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन और संकट मोचन हनुमान समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Tags
राम कथा