कांग्रेस के पड़ोस में होगा अब भाजपा का नया ठिकाना...


सीहोर।
करीब 20 सालों से प्रदेश की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद राजधानी भोपाल के नजदीकी जिला मुख्यालय सीहोर में भाजपा के पास स्थाई ठिकाना नहीं है। जिले में अध्यक्ष बदलने के साथ ही भाजपा अपना ठिकाना बदलती रहती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सीहोर में भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपना ठिकाना बदलने जा रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा का नया ठिकाना कांग्रेस जिला कार्यालय के समीप ही होगा। 

गौरतलब है कि अब से करीब 6 साल पहले जिला भाजपा के अध्यक्ष बुदनी विधानसभा से आने वाल रवि मालवीय बने थे। श्री मालवीय के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय सीहोर-इछावर रोड पर एक होटल के हॉल को लेकर बनाया था। हालांकि अब भी कार्यालय उसी भवन में स्थापित हैं। बहरहाल अब जिला भाजपा अध्यक्ष बदल गए हैं। करीब तीन महीने पहले मुख्यालय के ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है। अध्यक्ष बदलने के साथ ही अब कार्यालय बदलना भी लाजमी है। चर्चा है कि भाजपा का नया कार्यलय अब शहर में ही खुलने जा रहा है। शहर में स्थित जायसवाल अस्पताल के समीप भाजपा कार्यालय होगा, जो कांग्रेस कार्यालय से चंद दूरी पर रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने