एसपी शुक्ला बोले जिसने अपनी क्षमताओं को पहचान लिया उसकी सफलता निश्चित



 

जिला शतरंज संघ द्वारा ओपन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

 

सीहोर06 अप्रैल2025

 

      सीहोर जिला शतरंज संघ द्वारा स्व. श्रीमती रेखा तोमर की स्मृति में ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला ने चैस खेलकर किया। इस प्रतियोगिता में ग्वालियरउज्जैननरसिंहगढ़ तथा सीहोर जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 

      प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि इससे बच्चों को एक ऐसा मंच मिल रहा है जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बहुत कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत शतरंज की महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है। हमें गर्व है कि विश्व प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी  विश्वनाथन आनंदआर प्रज्ञानानंदडी गुकेश जैसे खिलाड़ी भारत से हैं। इससे सिद्ध होता है कि हमारे देश में मानसिक प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितनी भी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां हैं उनमें से अधिकांश का संचालन भारतीय ही कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए। जब हम अपनी क्षमताओं को पहचान लेते हैं तो निश्चित ही हमें सफल होने कोई नही रोक सकता। उन्होंने प्रतिभागियों को कड़े परिश्रम के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल हो या कोई रचनात्मक क्षेत्रशीर्ष पर पहुंचना है तो उसी अनुपात में कम से कम दस हजार घंटे की ईमानदार मेहनत करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

 

      प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एडिशनल एसपी श्रीमती सुनीता रावत ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ी बच्चों से कहा कि नेगेटिविटी से हमेशा दूर रहकर यदि सकारात्मक सोच रखेंगे तो सफलता निश्चित है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ एसएस तोमरसीहोर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह सिसोदियासचिव श्री महेन्द्र व्यासश्री एमएल दिलवारिया, श्री बलराज सिंह सिसोदियाश्री रविंद्र यादवश्री राजेन्द्र बिजोरिया, श्री निजाम खान, महेंद्र शर्मा, श्री वेदांश उपाध्यायश्री अनिकेत राठौर, श्री अंकित दांगी सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

 

इन प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

      ओपन शतरंज प्रतियोगिता में कुल सात राउंड खेले गएजिसमें प्रत्येक जीत पर 1 अंक और ड्रॉ (बराबरी) पर 0.5 अंक निर्धारित किए गए थे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से 10 खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्वालियर के रुपेश कांत ने सबसे अधिक 6.5 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सीहोर के अनंत जोशी ने 6 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा तीसरे स्थान सीहोर के ही शुभम विश्वकर्मा ने प्राप्त किया, जिन्होंने 6 अंक अर्जित किए। आदित्य उपाध्याय (सीहोर) और सपन राठौर (नरसिंहगढ़) ने 5.5 अंक लेकर चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से अपनी जगह बनाई। हिमांशु रावत (सीहोर)पुष्पराज सिंह उमठ (कुरावर)सुनील चौरसिया (सीहोर)चिराग मालवीय (रेहटी) और राजवीर यादव (रेहटी) ने 5-5 अंक अर्जित कर शीर्ष 10 में अपना नाम दर्ज कराया। प्रथम स्थान के लिए 7 हजारद्वितीय स्थान 5 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3 हजार रुपये की सम्मान निधिट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में 7 वर्ष से लेकर 73 वर्ष तक की उम्र के खिलाड़ियों ने भागीदारी की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने