महिलाओं में सशक्तिकरण की उमंग भर रहीं अरुणा राय


सीहोर।
समाजसेवा और राजनीति में बीते 15 साल से सक्रिय विधायक सुदेश राय की धर्मपत्नी अरुणा राय महिला सशक्तिकरण की एक अलग मिशाल पेश की। अरुणा राय अपने विधायक पति सुदेश राय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल होती हैं। विधानसभा क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को सुनकर और समझकर उनका समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। शहर सहित अंचल में नारी शक्ति को एकजुट करने में हमेशा सक्रिय रहने वाली अरुणा राय के पास महिलाओं की एक बड़ी टीम हैं, जो महिलाओं से जुड़े धार्मिक सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती हैं। गौरतलब है कि समाजसेवा के क्षेत्र में शहर के राय परिवार का हमेशा योगदान रहा है। अभी तक परिवार के पुरुष सदस्य ही सक्रिय थे, लेकिन अरुणा राय के इस क्षेत्र में आने के बाद महिला सदस्यों की भूमिका भी समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़ गई है। आज अरुणा राय का जन्मदिन है, उनके जन्मदिन के अवसर पर अनेक महिला संगठन सहित उनकी समर्थक महिलाओं द्वारा धूमधाम से जन्मदिन मनाने के साथ ही बधाई दी जा रही है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने