सीहोर। भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा भी लगा रहे हैं तो अनेक कार्यक्रम आयोजित भी किए जा रहे हैं। लेकिन विडम्बना यह है कि साढ़े तीन महीने बाद भी भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं कर सके हैं।
मालूम हो कि दिसंबर महीने में भारतीय जनता पार्टी ने जिले में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की थी। इस गठन से पहले 22 मंडल अध्यक्ष थे, लेकिन वर्तमान में 24 अध्यक्ष बनाए गए हैं। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही यह मंडल अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। साढ़े तीन महीने के लंबे इंतजार के बावजूद मंडल अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं कर सके हैं।
भाजपा के 24 मंडल अध्यक्ष
शाहगंज : पवन चौहान
बुदनी : संतोष गौर
सलकनपुर : वनवीर सिंह चंद्रवंशी
चकल्दी : रमेश बारेला
भैरुंदा : आशीष शर्मा
गोपालपुर : पंकज पंवार
लाडक़ुई : पवन मीना
इछावर : पंकज पप्पू नागर
बरखेड़ी : रामस्वरूप मेवाड़ा
बिलकिसगंज : पंकज परमार
गुड़भेला : नीरज परमार
दिवडिय़ा : ललिता बाई सोभालसिंह ठाकुर
सीहोर नगर : सुदीप प्रजापति
अहमदपुर : प्रीतम सिंह गौर
श्यामपुर : अजय सिंह ठाकुर
दोराहा: सुरेश विश्वकर्मा
कोठरी : देवजी पटेल
जावर : विजेंद्र सिंह ठाकुर
मैना : सुनील आर्य
सिद्दीकगंज : राकेश सिसोदिया
आष्टा नगर : अंजली विशाल चौरसिया
आष्टा ग्रामीण : हरिओम परमार पिंटू
डोडी : नरेन्द्र सिंह ठाकुर
खाचरोद : शिव पाटीदार