महिलाएं बोलीं थैंक्यू सीएम...


सीहोर।
सोमवार का दिन जिले की ढाई लाख महिलाओं के लिए खुशियों भरा दिन था। दरअसल, सोमवार को जिले की 2 लाख 44 हजार महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना की राशि आई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1553 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। इसमें जिले की 2,44,184 लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की गई 29 करोड़ रूपये से अधिक की राशि भेजी गई। यह राशि पाते ही लाड़ली बहनें बोली, थैंक्यू सीएम। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने आयोजित प्रदेश के साथ ही जिले के 1,16,204 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातें में 06 करोड़ 97 लाख 05 हजार 600 रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। साथ ही किसान कल्याण योजना के तहत जिले के 1,64,909 किसानों के खातें में 32 करोड़ 98 लाख 18 हजार रूपये की राशि अंतरित की।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने