भाजपाईयों को माफ करना अटल जी...


 

लक्ष्य टुडे सीहोर। 27 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा को लेकर देश-प्रदेश सहित जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी मनाई जा रही है। इसी क्रम में अटल चौक पर विधायक सुदेश राय, नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में खुशी का इजहार किया गया। आतिशबाजी चलाई व एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। लेकिन कमी खली तो इस बात की कि, जिन अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष यह खुशी मनाई गई, वहीं उन्हीं अटल जी की प्रतिमा को एक अदद फूलों की माला तक नहीं पहनाई जा सकी। अटल जी की प्रतिमा पर वहीं पुरानी फूलों की डली रही। यह देख लोग बोले, एक माला तो पहना देते।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने