जाम में फंसे से श्रद्धालुओं की मदद में जुटे भाजपा कार्यकर्ता



भोपाल । कोरोना काल के बाद एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता लोगों की मदद में जुट गए हैं। पार्टी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा खुद मौके मौजूद रह कर इस सहायता अभियान की कमान संभाल रहे हैं।

पार्टी के कार्यकर्ता प्रयागराज जाने के रास्ते में फँसे श्रृद्धालुओं को चाय, पानी, भोजन, दवाइयाँ आदि उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही जाम में फँसे लोगों को कार्यकर्ता गाइड भी कर रहे हैं। 

कटनी, मैहर, रीवा, मऊगंज आदि कई जगह सहायता के लिए कार्यकर्ताओं के दल लगाए गए हैं। इन स्थानों पर हितानंद शर्मा ने ख़ुद व्यवस्थाएं देखीं और सहायता अभियान में शामिल रहकर लोगों की मदद की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रशासन को भी एलर्ट किया है और श्रृद्धालुओं की मदद करने के निर्देश दिए हैं। 


प्रयागराज महाकुंभ में माघ पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मध्य प्रदेश में प्रयागराज जाने वाले रास्ते कई घंटों से जाम हैं। लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। इनकी मदद के लिए ही अभियान चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने