जिले की 2,44,184 लाड़ली बहनों के खाते में आई 29 करोड़ 88 लाख रूपये से अधिक की राशी


 

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1553 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई।  इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खातों में 337 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख किसानों के खातें में 1624 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई।  मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिले के एनआईसी कक्ष के साथ ही अन्य स्थानों से लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल खत्री सहित लाड़ली बहने वर्चुअली शामिल हुए।

 

जिले की 2,44,184 लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की गई 29 करोड़ रूपये से अधिक की राशी

 

           मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के साथ ही जिले की 2,44,184 लाड़ली बहनों के खाते में 29 करोड़ 88 लाख 51 हजार 400 रूपये राशी अंतरित की गई। राशी अंतरण के साथ ही लाड़ली बहनों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी और उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दिया।

 

जिले समाजिक सुरक्षा पेंशन के 1,16,204 हितग्राहियों को 06 करोड़ 97 लाख से अधिक की राशि अंतरित

 

      मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के साथ ही जिले के 1,16,204 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातें में 06 करोड़ 97 लाख 05 हजार 600 रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने