महेन्द्र बौद्ध, गौतम पटेल, उमेश यादव सहित कई कद्दावर नेताओं ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा-बीएसपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा


भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की उपस्थिति में प्रदेश के विभिन्न जिलों के भाजपा, बीएसपी एवं अन्य पार्टी के कद्दावर नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने और कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 

पूर्व मंत्री महेन्द्र बौद्ध ने पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सेवढ़ा श्रीमती कमला दिवाकर यादव, शिवरमन सिंह राठौर, श्री राम प्रकाश शर्मा, रमेश परसेडिया, हरीश यादव, दशरथ सिंह यादव, कुलदीप इटौरिया, नरेन्द्र श्रीवास्तव सेवढ़ा, प्रहलाद अग्रवाल, पर्वत सिंह यादव, रामकुमार अहिरवार एवं सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में घर वापसी की। वहीं निवाड़ी के बीएसपी के कद्दावर नेता उमेश यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

नरसिंहपुर के भाजपा के पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य गौतम पटेल के साथ जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सपना अनिल कौरव, जनपद सदस्य अजीत पटेल, दिनेश ढिमोले, दिग्विजयसिंह गर्जुर, चंद्रकात पटेल, श्रीमती शिखा शुभम कौरव, मनोज कौरव, श्रीमती राधाबाई मेहरा सहित सांईखेड़ा से 25 सरपंच, चीचली से 11 जनपद सदस्य, 25 सरपंच, गाडरवारा नगर पलिका से 6 पार्षद, चीचली नगर परिषद से 4 पार्षद, सालीचौका नगर परिषद से 4 पार्षद और चारों नगर मंडल के सैकड़ों पदाधिकारियों सहित हजारों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मप्र कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

 सागर जिले से जन न्याय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज बिहारी चौरसिया के नेतृत्व में दल के पदाधिकारी संदीप कोरी, शिवराजसिंह ठाकुर, आर.के. बौद्ध, गोपाल सिंह कुशवाहा, हेमराज सिंह राठौर, गोविंद अहिरवार, बिहारी अहिरवार, पुरूषोत्तम सेन, देवेन्द्र विश्वकर्मा, रवि मिश्रा, जयराम यादव ने सागर के जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मोनी केशरवानी के नेतृत्व में जन न्याय दल का कांग्रेस में विलय करते हुये कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

रायसेन के भाजपा के कद्दावर नेता भंवरलाल पटेल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं भोपाल विश्व विद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. बी.भारती, चंदेरी के मुरारीलाल शर्मा, गैरतगंज के मनीष विश्वकर्मा, भगवानदास रजक, सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, सरपंच मुकेश लोधी सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं सुरखी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के नेतृत्व में राहतगढ़ (सुरखी) की नगर परिषद का विलय कांग्रेस में हो गया, जिसमें अध्यक्ष गोलू राय प्रियंका सहित अन्य पार्षदों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ 15 सदस्यीय परिषद में भाजपा के मात्र 5 सदस्य बचे। नीरज शर्मा द्वारा पिछले 2 महीनों में 250 से अधिक गांवों में सभाएं करने के साथ नगर पालिका राहतगढ़ के विलय का कदम परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कल ही राजपूत ने अपना चुनाव कार्यालय राहतगढ़ में खोला था। कांग्रेस में शामिल होने वालों में श्रीमति प्रियंका / गोलू राय, भाजपा पार्षदगण पुष्पेन्द्र मीणा, अनिल ताम्रकार, राजू अहिरवार, निर्दलीय भाजपा समर्थक पार्षद रूस्तम शाह, श्रीमति जरीना बी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लालमिया भाई, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा एवं  लोधी समाज जिला अध्यक्ष जगदीश लोधी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच राजू पटेल, पूर्व युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, एवं अंत्योदय समिति सदस्य ललित चौबे, पूर्व पार्षद भाजपा एवं अंत्योदय समिति सदस्य) फहीम कुरैशी आदि ने अपने-अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी निष्ठा, और सच्चाई के साथ यहां आये हैं। प्रदेश की तस्वीर आपके सामने हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार की एक व्यवस्था बनी रखी है, हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार है या फिर गवाह है। प्रदेश का किसान, नौजवान, महिलाएं सभी वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त है। युवाओं का भविष्य खतरे में हैं। यदि नौजवानों का भविष्य ही अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य क्या होगा? उन्होंने कहा कि आप सभी सच्चाई का साथ दीजिए और मुझे पूरा विश्वास है कि आप आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखने में सच्चाई का साथ देंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर प्रदेश को नई पहचान देंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने